साहा। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार जगदीश सिंह झिंडा ने अपनी कमेटी के सदस्यों सहित हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की। इस अवसर पर कमेटी के पूर्व कार्यकारी सदस्य विनर सिंह साहा भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान कमेटी ने सिख समाज से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।
इनमें गुरु तेग बहादुर सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना, मिरी-पिरी मेडिकल कॉलेज, पीर बुद्धू शाह द्वार के निर्माण और सिख स्वतंत्रता सेनानियों को उचित सम्मान देने की मांग प्रमुख रही। प्रधान ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इन परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति दी जाए ताकि हरियाणा में सिख विरासत को सहेजने और अगली पीढ़ियों तक पहुंचाने का कार्य आगे बढ़ सके। मुख्यमंत्री ने कमेटी की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि सरकार इन मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी।