निजी होटल में काम करने वाले एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तराखंड निवासी जितेंद्र सिंह के तौर पर हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
होटल के मुख्य शेफ गजेंद्र सिंह निवासी टिहरी गढ़वाल ने बताया कि वह इस होटल में वर्ष 2008 से का कार्य कर रहा है। साढ़े चार वर्ष पूर्व उत्तराखंड के गांव जगड़ निवासी जितेंद्र सिंह को किचन में काम करने के लिए रखा था। सोमवार सुबह जितेंद्र रसोई में सफाई के दौरान अचानक नीचे गिर पड़ा और बोला कि मुझे करंट लग गया है। उसे अन्य कर्मियों की मदद से नजदीक के नर्सिंग होम लाया गया, यहां से उसे सरकारी अस्पताल में भेज दिया। इस दौरान होटल मालिक नवीन सैनी भी आ गया। जितेंद्र को लेकर वे सामान्य अस्पताल पहुंचे तो यहां डाक्टरों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया।