खंड शहजादपुर के गांव जटवाड़ रोड पर 10 दिन पहले हुई एक पेट्रोल पम्प पर रात को गन प्वाइंट पर लाखों रुपये की लूट के मामले में सीआईए ग्रामीण नारायणगढ़ द्वारा एक आरोपी को गिरप्तार कर स्थानीय कोर्ट में पेश किया जहां पर स्थानीय कोर्ट ने उसे सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। गिरोह के सात सदस्य अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस अन्य आरोपी की ठिगानों पर दबिश दे रही है।
गौरतलब है कि पट्रोल पम्प के मालिक ने 26 नवंबर 2015 को पुलिस चौंकी मौली में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके पट्रोल पम्प से रात को दस बजे आठ लोग पिस्टल व हथियारों से लैस होकर आये और उन्होंने पिस्टल को दिखाकर 1.70 लाख रूपये लूट लिए व जाते हुए शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
जिस पर सीआईए ग्रामीण नारायणगढ़ पट्रोल पम्प मालिक क ी शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ डकैती, जान से मार देने की धमकी व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाही शुरू कर दी थी, जिसके चलते सीआईए ने दस दिन बाद आरोपी विरेन्द्र गांव चौगांवा थाना मुलाना को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। सीआईए ग्रामीण नारायणगढ़ के इंजार्च कुलदीप सिंह ने बताया कि जटवाड़ पर स्थित एक पट्रोल पम्प के डकैती मामले में आरोपी विरेन्द्र कोर्ट में पेश किया गया जहां पर कोर्ट ने सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपी वीरेंद्र की निशानदेही पर अन्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर उनसे हथियार बरामद कर लिया जाएगा।