फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी जगह पर ही बनेगा बस स्टैंड : असीम

Tue, 08 Dec 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक असीम गोयल ने कहा कि अम्बाला शहर बस अड्डे का निर्माण पुराने स्थल पर ही किया जाएगा और शीघ्र ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलकर इस कार्य योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विशेष आकर्षण और सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस बस अड्डे के लिए विभाग के अधिकारियों से विशेष ड्राइंग तैयार करवाई जा रही है।
विज्ञापन

गोयल सोमवार को बस अड्डे से रेलवे स्टेशन तक 1.07 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली इंटरलोकिंग सड़क के निर्माण कार्य का शुभारम्भ करने के बाद उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने शहर में बाइक पर घूमकर समस्याओं का भी जायजा लिया और अफसरों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने इस सड़क का शिलान्यास भाजपा के वरिष्ठ और व्योवृद्घ नेता लछमन दास कुमार से करवाया। उन्होने बताया कि शहर में सभी छोटी-बडी सड़कों के पुर्ननिर्माण कार्य पर 23 करोड़ रूपये की राशि खर्च की जा रही है। उन्होंने कपड़ा मार्किट के दुकानदारों से भी अनुरोध किया कि वह इस क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए सहयोग दें ताकि पानी की पर्याप्त निकासी हो सके।
विज्ञापन

इस अवसर पर निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर, कार्यकारी अभियंता डी.के. मंगला, भाजपा नेता जगमोहन लाल कुमार,हरचरण सिंह भाटिया, लक्षमण दास कुमार, भारत भूषण अग्रवाल, जगतार अरोडा,चंद्रमोहन फौजी, हितेश जैन, मनदीप राणा, रितेश गोयल, दीपक नागपाल, गुलशन सिंगला, लक्की कौलां, अरविंद गुप्ता लक्की,  सौरभ गुप्ता, संजय कुमार, गुरनाम दास मल, विक्की कौलां, लखविन्द्र कौलां, हर्ष शर्मा, सुदेश जैन, चन्द्रगुप्त बंसल, वीरेन्द्र कुमार, डा. परमिन्द्र, राम रत्न गर्ग, विपिन बजाज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें