फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: गृहमंत्री विज बोले- 500 साल पहले बाबर ने राम जन्मभूमि को तोड़कर किया था अपमान, हमने लिया बदला

Tue, 23 Jan 2024 11:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

गृहमंत्री बोले कि विपक्ष ने स्वागत समारोह को ठुकराकर औकात दिखाई है। अब बेशक सुबह-शाम राम जी की पूजा करें। 
विज्ञापन
अनिल विज। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

500 साल पहले बाबर ने राम जन्मभूमि को तोड़कर हमारा अपमान किया था, सोमवार को हमने उसका बदला ले लिया। सोमवार को पूरे देश के लोगों में जोश था और विजय दिवस था, जैसे दिवाली मनाते हैं, लोगों ने उससे भी ज्यादा जोश से प्राण-प्रतिष्ठा दिवस मनाया। हर भारतीय के मन में इसे लेकर उत्साह था और अब हमने बदला ले लिया है।

विज्ञापन


उक्त जानकारी मंगलवार को हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने दी। गृहमंत्री छावनी के सुभाष पार्क में सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के उपरांत मीडिया कर्मियों के सवालों के जवाब दे रहे थे।

विपक्ष की ओर से कहा गया की राम सबके हैं, उसके संबंध में गृह मंत्री ने कहा कि अब चाहे वो (विपक्ष) सुबह-शाम राम जी की पूजा करें, लेकिन स्वागत समारोह को ठुकराकर उन्होंने अपनी औकात दिखा दी और हिंदुस्तान की जनता ने उनको देख लिया। उन्होंने कहा कि अब तो वो (विपक्ष) सिर्फ डेमेज कंट्रोल कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर उनकी भावना ठीक होती तो ये आजादी प्राप्त होने के तुरंत बाद हो जाना चाहिए था। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कौन रोक रहा था, अब लंबी लड़ाई के बाद आजाद हुए हैं और हर चेहरा कमल के फूल की तरह खिला हुआ है।

हर साल मनाते हैं सुभाष चंद्र बोस की जयंती
हर साल की तरह अंबाला कैंट में नेता जी सुभाष पार्क में गृह मंत्री की अध्यक्षता में नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। विज ने नेता जी को पुष्प अर्पित किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें