फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूपेश बघेल पर भड़के अनिल विज: हरियाणा के गृहमंत्री ने छत्तीसगढ़ के सीएम को कहा राक्षस, मांगा इस्तीफा

Tue, 20 Dec 2022 09:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा था कि भगवा रंग को वह ही धारण करता है, जिसने घर परिवार और समाज को त्याग दिया हो। मगर, बजरंगी गुंडे भगवा रंग के गमछे पहनकर निकले हैं। इसी बयान पर अनिल विज ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज भी फिल्म पठान के बाद भगवा रंग पर शुरू हुए विवाद में शामिल हो गए हैं। विज ने इस विवाद में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधा और उन्हें राक्षस कहकर संबोधित किया। 
विज्ञापन


विज ने कहा कि हिंदुस्तान की सनातन संस्कृति का अध्ययन करें तो हर युग में देवता और राक्षस रहे हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री आज के राक्षस प्रवृत्ति के महानुभाव हैं, जिनको भगवा में दोष नजर आता है। दिन चढ़ता है तो भगवा होता है, रात्रि होती है तो भगवा होता है। तिरंगे में भी भगवा के सबसे ऊपर है। बघेल को तुरंत पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए।

छत्तीसगढ़ के सीएम ने ये दिया था बयान
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा था कि भगवा रंग को वह ही धारण करता है, जिसने घर परिवार और समाज को त्याग दिया हो। मगर, बजरंगी गुंडे भगवा रंग के गमछे पहनकर निकले हैं। उन्होंने त्याग कुछ नहीं किया, बल्कि वसूली करने के लिए भगवा पहन रहे हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की पठान फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के भगवा कपड़ा पहनने और गाने में रंग पर आपत्तिजनक बोल पर पिछले कुछ समय से विवाद बढ़ा है। इसमें सियासती बयानबाजी आने के बाद विवाद अब राष्ट्रीय स्तर पर गूंज रहा है।

कांग्रेस नेता पर भी साधा निशाना
गृहमंत्री अनिल विज कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर पर भी निशाना साधते नजर आए। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर बेशक वो कुछ समय के लिए न कह रहे हों, लेकिन उनकी आत्मा जो है कांग्रेस की ही है, जिसने 1947 में देश का बंटवारा कराया और 1984 में सिखों का नरसंहार कराया। यह कहें न कहें जनता इनको जानती है। यह बात उन्होंने जगदीश टाइटलर की ओर से कुछ बातें जनता से पूछने को लेकर दिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें