गृहमंत्री अनिल विज सीटी स्कैन करवाने के लिए जाते हुए
- फोटो : Ambala
गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज सीटी स्कैन करवाने के लिए सोमवार को छठी बार छावनी के नागरिक अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों का कहना था कि मंत्री विज की तबीयत में काफी सुधार है और स्वास्थ्य की जांच के लिए दोबारा से उनका सीटी स्कैन करवाया गया है, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके।
बता दें कि सोमवार को मंत्री विज ने छाती का सीटी स्कैन करवाने के बाद वैक्सीन लगवाने वाले योद्धाओं का हौसला भी बढ़ाया। इस स्कैन से यह पता करना था कि अब तो छाती में इंफेक्शन है की नहीं। दरअसल, गृहमंत्री अनिल विज कोरोना संक्रमित हो गए थे। पहले तो वह छावनी के नागरिक अस्पताल में ही दाखिल रहे, लेकिन छाती में इंफेक्शन ज्यादा होने की शिकायत के चलते उन्हें रेफर कर दिया था। जिसके बाद उनकी काफी तबीयत खराब हो गई थी। काफी इलाज के बाद वे दुरुस्त होकर लौटे थे, लेकिन ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। कुछ समय पहले ही उनका ऑक्सीजन सपोर्ट हटा है।
रूटीन चेकअप के चलते ही गृहमंत्री अनिल विज की छाती का सीटी स्कैन करवाया गया था। रिपोर्ट भी ठीक आई है।
- डॉ. राकेश सहल, पीएमओ, अंबाला छावनी