फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 25 दिसंबर से 1 जनवरी तक कोर्ट परिसर में अवकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सर्दियों के चलते जिला कोर्ट परिसर में भी छुट्टियां होने जा रही है। सोमवार और मंगलवार को ही कोर्ट परिसर में सुनवाई होगी। प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर से लेकर एक जनवरी 2025 तक कोर्ट परिसर में छुट्टियां घोषित हो गई हैं। इस दौरान पुलिस की ओर से पेश अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा और रिमांड पर भेजने के लिए न्यायालयों की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। इसके अलावा अन्य गंभीर मामलों की सुनवाई के लिए भी न्यायिक अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के चुनावों की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीती 15 दिसंबर को वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। आने वाले 28 फरवरी को बार एसोसिएशन के चुनाव होंगे। फिलहाल बार एसोसिएशन के मतदाताओं की सूचि बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिन सदस्यों ने अपना बकाया शुल्क जमा नहीं करवाया है वे अपना बकाया शुल्क समय अवधि तक जमा करवा रहे हैं।
फिलहाल किसी भी दल की तरफ से चुनावी मुद्दों पर चर्चा शुरू नहीं हुई है। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान जबार सिंह ने बताया कि पहले सुप्रीम कोर्ट में सुझावों पर फैसले का इंतजार था। जिसमें कार्यकाल बढ़ाने का भी सुझाव था लेकिन अभी तक सुझावों को लेकर कोई फैसला नहीं आया है। इसलिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर चुनावों की घाेषणा कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें