फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सभा की मिट्टी उठाने पर हुआ विवाद, पुलिस ने काम रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नया गांव के पास कृष्णा कॉलोनी में प्लांट से मिट्टी उठाने को लेकर पुल निर्माण ठेकेदार और राजपूत क्षत्रीय चौहान सभा नूनगर के सदस्यों के बीच बहस हो गई। सभा के प्रधान अर्जुन ने बताया कि उन्होंने सभा की धर्मशाला के लिए कृष्णा कॉलोनी के पास जमीन लिए हुई है यहां पर सभा के सदस्यों ने अपनी इच्छा अनुसार मिट्टी डलवाई है। सदस्यों ने करीब 50 ट्रेलियाँ मिट्टी डलवाई है।इसी के ऊपर पुल बना रहे ठेकेदार ने अपनी मिटटी डलवा दी। रविवार दोपहर 12:00 जब सभा के, सदस्य वहां पहुंचे तो देखा कि ठेकेदार के कर्मचारी वहां से मिट्टी उठा रहे हैं इसको लेकर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचे दोनों पक्षों को समझाया और काम को रुकवा दिया। इसके बाद शाम को फिर से ठेकेदार के कर्मचारी मिट्टी उठाने लगे। इसी के चलते सभा के कई सदस्य और पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और फिर से पुलिस को सूचित किया गया और काम रुकवा दिया गया। सदर थाना प्रभारी शंभू लाल ने बताया कि दोनों पक्षों को सोमवार को बुलाया गया है पूरी जांच और बातचीत के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें