फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हॉकी कोच जितेंद्र चीन के हांगकांग में दिखाएंगे प्रतिभा

Sun, 23 Nov 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। चीन के हांगकांग में आयोजित हो रही एशियन कॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली इंडिया की हॉकी टीम में अंबाला सिटी के बलदेव नगर निवासी हॉकी कोच जितेंद्र कुमार का चयन हुआ है। इस चैंपियनशिप में 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जितेंद्र कुमार बतौर खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह चैंयिपनशिप 26 से 30 नवंबर तक आयोजित होगी।
जितेंद्र कुमार के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए उनका चयन इंडिया टीम के लिए हुआ है। इसमें अलग-अलग राज्यों के खिलाड़ी शामिल है। हरियाणा से भी दो खिलाड़ी टीम का हिस्सा बने हैं। इन खिलाड़ियों में सोनीपत के विवेक दहिया व अंबाला से जितेंद्र कुमार शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र कुमार 2018 में बतौर हॉकी कोच तैनात हुए थे। पहले अंबाला सिटी के पुलिस लाइन मैदान में हॉकी के खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर रहे थे। उनके हॉकी के खिलाड़ी कई बार राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें