फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 8 को बराड़ा अनाज मंडी में होगा हिंदू सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बराड़ा। हिंदू समाज को संगठित करने के लिए सनातन संस्कृति के संरक्षण तथा सामाजिक एकता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सकल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन बराड़ा अनाज मंडी में 8 फरवरी को सुबह 10 बजे किया जाएगा। सम्मेलन का आयोजन सकल हिंदू समाज की ओर से किया जा रहा है, जिसमें बराड़ा मंडल के अंतर्गत आने वाले गांव बराड़ा, शहर बराड़ा, मौजगढ़, सिम्बला, होली, गंगनपुर, मिल्क शेखा, सीवन माजरा एवं दहिया माजरा सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।
विज्ञापन

सम्मेलन में हिंदू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने पर विशेष बल दिया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम सनातन धर्म, सांस्कृतिक मूल्यों एवं सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का एक सशक्त मंच सिद्ध होगा। इस अवसर पर हरिद्वार से साध्वी पूर्णानंद महाराज, बहन सविता (ब्रह्मकुमारी आश्रम) तथा कथावाचक ठाकुर नवीन कृष्ण जैसे प्रतिष्ठित संत एवं वक्ता अपने ओजस्वी विचारों से समाज को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत प्रसाद की भी व्यवस्था की जाएगी। इस सम्मेलन का आयोजन सकल हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति बराड़ा मंडल के तत्वावधान में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें