प्रतापनगर (यमुनानगर)। नेशनल हाईवे पर कलेसर गांव के पास कार व ट्रैक्टर ट्रॉली की आपस में टक्कर हो गई। इससे कार सवार दो लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हादसे के बाद जाम लग गया। इससे हाईव पर दोनोें ओर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन हटवाकर यातायात बहाल कराया।
कार में सवार व्यक्ति हिमाचल के पांवटा साहिब की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह वन्य प्राणी विभाग के कार्यालय के पास पहुंचे तो सामने से ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं ट्राॅली के भी पिछले दोनों पहियों का एक्सल टूट गया।
हादसा होने के बाद क्षतिग्रस्त दोनों वाहन सड़क पर खडडे। जिससे आने-जाने वाले वाहनों का लंबा जाम लग गया। हादसा होने और जाम लगने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड में करवाया। इसके बाद नेशनल हाईवे का यातायात सुचारु हो सका।