फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में हुई हाईकोर्ट क्लेरिकल परीक्षा

Mon, 01 Feb 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट के तहत हरियाणा में रविवार को सबओर्डिनेट कोर्ट के लिए क्लर्क की लिखित परीक्षा आयोजित करवाई गई। इस परीक्षा को लेकर पूरी तरह से चौकसी बरती गई। स्थिति यह रही कि परीक्षा से करीब तीन घंटे पहले ही परीक्षार्थियों को सेंटरों पर उनकी सीट पर बिठाया गया और अन्य औपचारिकताएं पूरी की गईं। पुलिस सुरक्षा भी चाक चौबंद रहीं। जिला सेशन जज दीपक गुप्ता ने बताया कि अंबाला में ये परीक्षा पूरी तरह से शांतिपूर्ण संपन्न हुई और नकल या अन्य कोई केस सामने नहीं आया। उधर, अंबाला कैंट के एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में न्यायाधीश डा. अब्दुल माजिद ने सेंटर का निरीक्षण किया और व्यवस्थाएं देखीं। उनके अनुसार परीक्षा बहुत ही बढिय़ा ढंग से संपन्न हुई है।
विज्ञापन

क्लर्क की परीक्षा को लेकर जिलेभर में विभिन्न सेंटरों पर सुबह से परीक्षार्थियों का जमावड़ा लग गया था। परीक्षा के शुरू होने से पहले ही परीक्षार्थियों को सेंटरों में दाखिल कर लिया गया। दूसरी ओर, परीक्षा केंद्रों में इस बार बायोमीट्रिक हाजिरी भी लगवाई गई, ताकि परीक्षा में कोई कोताही या गड़बड़ी न होने पाये। इसके बाद लिखित परीक्षा को शुरू किया गया। परीक्षा खत्म होने के बाद बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन में भीड़ लगी रही।
-----
नहीं दे पाए हजारों परीक्षार्थी परीक्षा
इस परीक्षा के लिए जिला भर में 28 सेंटर बनाए गए थे, जिनमें 16500 के करीब परीक्षार्थियों ने परीक्षा के लिए आना था। इनमें से सैंकड़ों परीक्षार्थी इस परीक्षा को किन्हीं कारणों से नहीं दे पाए। हालांकि परीक्षा के लिए 16500 परीक्षार्थियों के लिए तैयारियां की गईं थी, लेकिन किन्हीं कारणों से इस परीक्षा में 8500 परीक्षार्थी ही शामिल हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें