श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के उपरांत कीर्तन दरबार सजाए
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। गुरु लाधो रे भवन में नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब का प्रकाश पर्व मनाया गया। इस अवसर पर श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के उपरांत कीर्तन दरबार सजाए गए। इसमें अकाल अकेडमी बड़ू साहिब के रागी जत्थे, भाई सुखचैन सिंह व रागी गगनदीप सिंह व अन्य जत्थों ने संगत को कथा, कीर्तन व गुरु का इतिहास सुनाकर निहाल किया। रागी जत्थों ने संगत को श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सिख इतिहास की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि नाम सिमरन करने से दुख दर्द दूर होते हैं और सुखों की प्राप्ति होती है। गुरपाल सिंह ने मक्खन शाह लबाना के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। इस अवसर पर परमजीत सिंह, गुरमेल सिंह,अमरीक सिंह,गुरदीप सिंह,अमरीक सिंह,सुरजीत सिंह,राजिंदर सिंह,भूपिंदर सिंह,सुखपाल सिंह, महिंदर सिंह,गुरनाम सिंह, रविन्द्र सिंह, दलीप सिंह, बलजिंदर सिंह, किरपा सिंह आदि सहित संगत मौजूद रही।
नारायणगढ़ के गुरु लाधो रे भवन में कार्यक्रम के दौरान मौजूद संगत। प्रवक्ता- फोटो : अमर उजाला