अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर अयोध्या से वापिस लौटे श्रद्धालुओं का स्वागत करते डीपीआरओ। प्रवक्ता
- फोटो : अमर उजाला
अंबाला। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अयोध्या धाम की यात्रा कर लौटे श्रद्धालुओं के चेहरे पर मंगलवार देर शाम खुशी दिखाई दी। जब स्पेशल ट्रेन अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पहुंची तो जिला प्रशासन ने तीर्थ यात्रियों का अभिनंदन किया। बिहटा गांव निवासी बर्फी देवी और राजकुमारी ने बताया कि यात्रा के दौरान भोजन, आवास और स्वास्थ्य सुविधाओं का स्तर बेहद उत्तम रहा। उन्होंने कहा, पूरी यात्रा इतनी सुरक्षित और सुव्यवस्थित थी व किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। संवाद