फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: घर की छतों से गुजर रहे बिजली के हाईटेंशन तार बने खतरा

विज्ञापन
अंबाला छावनी के दयालबाग के रिहायशी क्षेत्र से गुजर रही बिजली की हाइटेंशन तारें। संवाद
विज्ञापन
- 13 साल में तीन लोगों ने गंवाई जान, चार झुलसे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। घर की छतों से गुजर रहे बिजली के हाईटेंशन तार लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। कैंट में मिल के पीछे व दयालबाग का क्षेत्र इसमें प्रमुख है, हालांकि बिजली निगम का दावा है कि जिलेभर में व्यापक अभियान चलाकर चिह्नित किए गए 37 रिहायशी क्षेत्रों में से 30 के करीब क्षेत्रों से हाईटेंशन तार हटा दिए हैं और जहां रह गए हैं, उन्हें भी हटाने का कार्य किया जा रहा है।
आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2012 में छावनी के दयाल बाग निवासी 23 वर्षीय सुभाष हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से झुलस गए थे। इसी प्रकार 2019 में बीडी फ्लोर मिल के पीछे स्थित नागी एसटीडी के पास कीर्तन में गया संदीप हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया था। वर्ष 2022 में छावनी के सन्नी स्वीट्स के निकट एक मकान की छत पर सफाई करते समय मजदूर हाईटेंशन तारों की चपेट में आ गया था। गनीमत रही कि इस हादसे में उसकी जान नहीं गई।
विज्ञापन

इसी प्रकार हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे दो कांवड़ियों की कांवड़ 66 केवी बिजली की हाइवोल्टेज तार से टकरा गई। तार की चपेट में आने से दोनों कांवड़िए बुरी तरह झुलस गए थे। वर्ष 2023 में सिटी की शिवालिक कॉलोनी में छत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन तार की चपेट में आने पर 32 वर्षीय वीपी सिंह की मौत हो गई थी। इसी प्रकार दूसरे हादसे में अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित दुखेड़ी के निकट एफसीआई गोदाम के पास एक ट्रक हाईटेंशन तारों की चपेट में आ गया था और इस हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई थी। वर्ष 2024 में छावनी की डिफेंस कॉलोनी सेक्टर बी में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक मिस्त्री की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान बिहार निवासी 45 वर्षीय किशोरी पासवान के रूप में हुई थी।
विज्ञापन

कार्रवाई लगातार जारी
बिजली निगम के एसई वीके गोयल ने बताया कि चिह्नित किए गए सभी क्षेत्रों से हाईटेंशन तारें हटाने का कार्य लगातार जारी है। दस दिन पहले छावनी के कलरेहड़ी गांव में अभियान चलाकर घर की छत से जा रही हाईटेंशन तारों को हटा दिया गया है और अन्य क्षेत्र भी जल्द हाईटेंशन तारों से मुक्त होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें