अंबाला। डीसी रोड के निकट एक्टिवा सवार डेंटिंस्ट का 9 फरवरी को पर्स झपटने के आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपी की पहचान डेहा बस्ती निवासी दक्ष के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पर पहले भी चोरी के तीन मामले दर्ज हैं। रविवार कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अंबाला कैंट थाना प्रभारी लखबीर सिंह ने बताया कि आरोपी ने यह वारदात 9 फरवरी को की थी। शहर की एक महिला डेंटल डॉक्टर अपनी एक्टिवा पर सवार होकर जा रही थीं कि अचानक पर्स छीनकर भाग गया था। इस पर्स में दो मोबाइल थे। आरोपी ने कौशिक क्लीनिक के पास वारदात को अंजाम दिया था। सीसीटीवी के जरिये आरोपी का पता लगाकर उसे काबू किया गया। संवाद