फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा और दिल्ली से जम्मू जाने वाली बसों को पठानकोट तक ही भेजा जा रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त करने के बाद सुरक्षा के चलते रोडवेज की बसों का रूट बदल दिया गया है। हरियाणा और दिल्ली से जम्मू जाने वाली बसों को पठानकोट तक ही भेजा जा रहा है। वहीं अंबाला डिपो से दिन में सात बसें जम्मू जाती हैं, जिनको पठानकोट तक कर दिया गया है। वहीं अंबाला बस स्टैंड पर मंगलवार को पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त करने के फैसले के बाद प्रदेशभर में अलर्ट घोषित किया गया है। इसी के मद्देनजर जम्मू जाने वाली बसों के रूट में परिवर्तन करके उन्हें केवल पठानकोट तक भेजा जा रहा है। कैंट बस अड्डा इंचार्ज रामरतन शर्मा का कहना है वे रात से बार-बार उद्घोषणा करवा रहे हैं कि सुरक्षा की दृष्टि से जम्मू जाने वाली बसें अब केवल पठानकोट तक जाएंगी। अंबाला डिपो से सात बसें जम्मू के लिए जाती हैं जो अब पठानकोट तक जा रही हैं। वहीं लालकुर्ती इंचार्ज नरेश कुमार ने मंगलवार को अपनी टीम के साथ बस अड्डे पर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जम्मू जाने वाले यात्रियों की बस में चेकिंग की। इस दौरान उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कोई संदिग्ध व्यक्ति सामान लेकर न आए, इसलिए निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें