फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नागरिक अस्पताल में पहुंचे हाईटेक बेड, मरीजों को राहत

विज्ञापन
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में मरीजों के लिए पहुंचे नए बैड: संवाद
विज्ञापन
अंबाला। नागरिक अस्पताल कैंट को 10 नए बेड की सौगात मिली है। पुराने बैड जर्जर घोषित होने के बाद से अस्पताल में बेड की कमी खल रही थी। लंबे इंतजार के बाद स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नए हाईटेक बेड की खरीद की गई है।
विज्ञापन

करीब 20 लाख रुपये की लागत से खरीदे गए यह बेड ऑपरेशन थिएटर, प्रसूति विभाग सहित विभिन्न वार्डों में लगाए जाएंगे। यह बेड अस्पताल में पहुंच गए है। जल्द ही बेड के इंस्टालेशन का काम किया जाएगा। इसके अलावा चादर सहित अन्य सामान पहुंचे हैं।
इन नए हाईटेक बेड की सबसे बड़ी खासियत इनका यूजर-फ्रेंडली होना है। अभी तक वार्डों में पुराने मैनुअल बेड थे, जिन्हें ऊपर-नीचे करने के लिए तीमारदारों को काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। लेकिन अब मरीज बिना किसी की मदद लिए, खुद ही बटन दबाकर अपनी सुविधा के अनुसार बेड को ऊपर या नीचे एडजस्ट कर सकेगा। इससे न केवल मरीजों को आराम मिलेगा, बल्कि उनके साथ आए परिजनों को भी सुविधा होगी। हाल ही में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अंबाला में एक करोड़ रुपये की लागत से उपकरण मिले हैं।
विज्ञापन

डॉ. पूजा पेंटल, पीएमओ नागरिक अस्पताल ने बताया कि इन हाईटेक बेड के आने से वार्डों की व्यवस्था में काफी सुधार होगा। एक-दो दिनों में यह बेड वार्डों में लगा दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें