फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी सहित चलेगी हेमकुंड एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कारण यात्रियों की संख्या कम हो गई थी और इस कारण रेलवे ने लगभग 30 ट्रेनों को बंद कर दिया था। अब इनमें से 14 यात्री ट्रेनों को पुन: चलाने का रेलवे ने फैसला किया है। इसमें नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी सहित हेमकुंड एक्सप्रेस, हिमाचल एक्सप्रेस, इंटरसिटी व उत्तर संपर्क क्रांति ट्रेन शामिल हैं। सभी ट्रेनों का ठहराव छावनी रेलवे स्टेशन पर होगा।
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरि मोहन ने बताया कि पुन: चलने वाली यात्री ट्रेनों में 14 जून से चलने वाली ट्रेनों में 02057 नई दिल्ली-ऊना हिमाचल जनशताब्दी, 04610 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-ऋषिकेश हेमकुंड एक्सप्रेस,04554 दौलतपुर चौक-दिल्ली हिमाचल एक्सप्रेस, 04525/26 अंबाला-श्रीगंगानगर-अंबाला इंटरसिटी एक्सप्रेस व ट्रेन नंबर 02445 नई दिल्ली-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस शामिल है। इसी प्रकार 15 जून से चलने वाली ट्रेनों में 02058 ऊना हिमाचल-नई दिल्ली जनशताब्दी, 04609 ऋषिकेश-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा हेमकुंड एक्सप्रेस, 04553 दिल्ली-दौलतपुर चौक हिमाचल एक्सप्रेस व ट्रेन नंबर 02446 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस शामिल है। 16 जून से ट्रेन नंबर 01057 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-अमृतसर का संचालन,17 जून से ट्रेन नंबर 04053/54 नई दिल्ली-अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी का संचालन और 19 जून से ट्रेन नंबर 01058 अमृतसर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस का संचालन भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें