अंबाला। हरियाणा रोडवेज अंबाला डिपो की बसें अब दिल्ली आईएसबीटी तक जाएंगी। बसों के संचालन को लेकर रोडवेज ने तैयारी पूरी कर ली है। नई दिल्ली के लिए बुधवार सुबह 4 बसों का संचालन होगा। इसमें 2 छावनी से और 2 पटियाला से दिल्ली के लिए चलेंगी।
ड्यूटी इंचार्ज शमशेर सिंह ने बताया कि महाप्रबंधक की तरफ से इस संबंध में आदेश प्राप्त हुए हैं। इसलिए बसों को अब दिल्ली बस अड्डे तक चलाया जाएगा। बस के चालकों व परिचालकों को निर्देश दे दिए हैं। वहीं अभी जम्मू, हिमाचल, उत्तराखंड व यूपी की तरफ बसों का संचालन नहीं होगा। आगामी जो भी आदेश प्राप्त होंगे, उसके तहत ही कार्रवाई की जाएगी। दरअसल लॉकडाउन अवधि के दौरान रोडवेज बसों का संचालन दिल्ली बॉर्डर तक हो रहा था। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब आईएसबीटी तक बसों के चलने से सवारियों को काफी राहत मिलेगी।