फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हेल्पर नर्सिंग ऑफिसर ने किया सुसाइड, साड़ी से फंदा बनाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 24 Aug 2025 07:58 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

सार

मृतका के परिजनों ने आरोप लगाए हैं कि आत्महत्या से पहले निशा ने किसी से फोन पर बात होने की बात कही थी। उसके बाद से ही निशा अपने कमरे में बंद थी।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला सिटी के खतरवाड़ा स्थित अपने मकान में 23 वर्षीय निशा ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवती एमएमयू अस्पताल में बतौर हेल्पर नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत थी। रविवार को दोपहर के समय वह अपने कमरे में थी। मृतका की मां जब बेटी के पास पहली मंजिल पर बने कमरे में गई तो कोई आवाज नहीं आई। खटखटाने पर बेटी ने दरवाजा भी नहीं खोला। आखिर में शोर मचाने के बाद जब दरवाजा तोड़कर देखा तो निशा फंदे से लटकी हुई थी। साड़ी से कमरे के रोशनदान पर ही फंदा बना रखा था। सूचना पाकर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सिटी नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

विज्ञापन


परिजनों ने कही ये बात

मृतका के परिजनों ने आरोप लगाए हैं कि आत्महत्या से पहले निशा ने किसी से फोन पर बात होने की बात कही थी। उसके बाद से ही निशा अपने कमरे में बंद थी। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर फोन किसका था और क्या बात हुई। अंबाला सिटी चौकी नंबर तीन पुलिस ने युवती का मोबाइल कब्जे में लेकर हर एंगल से जांच शुरू कर दी है।


मृतका के भाई सोनू ने बताया कि वह छह भाई-बहन हैं। पिता का भी पहले देहांत हो चुका है। वह अपने परिवार के साथ ही रहती थी। घटनास्थल पर कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। सोनू ने बताया कि निशा पढ़ाई में होशियार थी और हंसमुख स्वभाव की थी। जब से वह हेल्पर नर्सिंग ऑफिसर के पद पर लगी थी। वह तभी से कुछ परेशान चल रही थी। आत्महत्या का कदम क्यों उठाया इसलिए जानकारी स्पष्ट नहीं है। मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए है। -इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, थाना प्रभारी सेक्टर-9

विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें