फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सुबह गर्मी ने सताया, शाम को राहत

विज्ञापन
अंबाला में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए छात्राएं अपने आप को चुनरी से ढक्कर छावनी बस स
विज्ञापन
अंबाला सिटी। तीन दिन से लगातार झुलसाने वाली गर्मी परेशान कर रही है। शुक्रवार से दोपहर तक भी गर्मी ने बेहाल किया। हालांकि दिन में हवा चलने से भी गर्मी का असर पहले से कम दिखा।
विज्ञापन

दोपहर तीन बजे के बाद मौसम में बदलाव हुआ। शाम सात बजे बादल छाने से मौसम ठंडा रहा। जिससे गर्मी से राहत मिली। मौसम ठंडा होने से अधिकतम तापमान में 3.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में भी 38.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बिजली कट ने बढ़ाई दिक्कत
बीते गुरुवार-शुक्रवार की रात को भी गर्मी ने बेहाल किया। गर्मी में बिजली लोड बढ़ने से खपत भी बढ़ गई। जिससे निगम ने रात में आधे-आधे घंटे के बिजली कट लगाए। रविवार से गुरुवार तक काफी गर्मी रही। मंगलवार को अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।
विज्ञापन

कल से कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी के आसार
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में 18 जून तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बीच-बीच में हवा में बदलाव और आंशिक बादलवाई आने व धूलभरी हवा चलने के आसार हैं। 15 जून रात्रि व 16 जून को कुछ एक स्थानों पर गरज-चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके साथ ही राज्य में 19 जून से प्री-मानसून हवा के आने की संभावना बन रही है। मौसम में फिर से बदलाव आने के आसार हैं। जिससे वातावरण में नमी बढ़ने और तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर में दिखी गर्मी, शाम को राहत
अधिकतम तापमान

समय अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में

सुबह 5.30 बजे 32.2
सुबह 8.30 बजे 34.2

सुबह 11.30 बजे 37.2
दोपहर 2.30 बजे 37.6

शाम 5.30 बजे 38.2
-

जून माह में ऐसी बढ़ी खपत
तारीख बिजली खपत लाख यूनिट में
8 जून 79.77

9 जून 84.56
10 जून 92.42
11 जून 99.80
12 जून 98.13
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें