फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर गर्मी, शाम को बारिश, फिर बढ़ी उमस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। दिनभर चिलचिलाती धूप और गर्मी के बाद शाम को एकाएक बरसे बदरा से कुछ समय के लिए शहर वासियों ने राहत महसूस की। वहीं, बारिश के बाद उमस ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान रिकॉर्ड 44.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को भी हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो सकता है।
विज्ञापन

बता दें कि बृहस्पतिवार सुबह से ही तेज धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। आलम यह था कि दोपहर के समय लोग घर से बाहर निकलने से भी कतरा रहे थे। वहीं, लोग जगह-जगह ठंडे पानी की छबील से गर्मी से राहत पाने का प्रयास कर रहे थे। शाम के समय एकाएक बदले मौसम और चली तेज हवाओं के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। कुछ समय की बारिश के दौरान लोगों ने राहत की सांस ली, परंतु फिर उमस के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें