फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सुबह से दोपहर तक गर्मी ने बढ़ाई परेशानी, कल तक बारिश के आसार

Fri, 19 Sep 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला-जगाधरी मार्ग की फोटो, दोपहर में छाए बादल। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सुबह से दोपहर तक उमसभरी गर्मी ने बेहाल किया। जिससे अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
विज्ञापन

वहीं, दोपहर बाद बादल छाने से गर्मी से हल्की राहत मिली। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ श्री गंगानगर, रोहतक, सियोनी, राजनंदगांव होते हुए उत्तरपूर्व बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है।
हिमाचल प्रदेश पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने के कारण नमी वाली हवा तराई वाले क्षेत्रों की तरफ चलने से राज्य में मानसून में हल्की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। इससे 19 सितंबर तक राज्य के उत्तर क्षेत्र के जिलों अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत में आंशिक बादलवाई व कहीं-कहीं हवा व गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें