फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बढ़ी तपिश, आज से बारिश के आसार

विज्ञापन
अंबाला छावनी में स्टाफ रोड पर रेहडी में महिला को बैठाकर ले जाता युवक। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। पश्चिमी विक्षोभ के लगातार सक्रिय होने से मौसम में बदलाव दिख रहा है। सोमवार को तेज धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। यहां दिन के समय सर्वाधिक 32.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। गर्मी के सीजन में अंबाला में अब तक इतना तापमान नहीं पहुंचा था। वहीं रात्रि का तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार से बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में 9 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से सोमवार रात्रि से 8 अप्रैल के दौरान राज्य में बीच-बीच में आंशिक बादलवाई हो सकती है। मध्यम से तेज गति से हवाएं चलने की संभावना है। गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें