फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पासपोर्ट केंद्र स्थानांतरण में कल फिर सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के सेक्टर-7 स्थित गैलेक्सी मॉल में पासपोर्ट सेवा केंद्र स्थानांतरण मामले में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। सेक्टर-7 निवासी याचिकाकर्ता के वकील आशीष गर्ग ने बताया कि उन्होंने कोर्ट में मामले में लोकल कमिश्नर की नियुक्ति करने के लिए एप्लीकेशन लगाई थी, जिससे कि मौके पर जाकर व्यवस्था को देखा जा सके।
विज्ञापन

गर्ग ने बताया कि पासपोर्ट सेवा केंद्र और गैलेक्सी माल के बीच रेंट एग्रीमेंट में बताया है कि गैलेक्सी माल के पास 30 दो पहिया व 15 चार पहिया वाहन खड़ा करने की पार्किंग है। इसको लेकर पासपोर्ट सेवा केंद्र ने अपना जवाब कोर्ट को दे दिया है। अब मामले में कोर्ट ने 4 जुलाई की तारीख लगाई है। कोर्ट में 4 जुलाई को गैलेक्सी माल ने अपना जवाब देना है। मामले में उत्तरवादी ने बताया कि यह केंद्र शिफ्ट हो गया है। अब केस का कोई फायदा नहीं है। हालांकि अभी मामला विचाराधीन है। पार्किंग को लेकर विचार चल रहा है।

दरअसल, गैलेक्सी मॉल में पासपोर्ट कार्यालय की शिफ्टिंग को लेकर सेक्टर-7 से अधिवक्ता आशीष गर्ग ने कोर्ट में केस फाइल किया है। यह मामला सिविल जज सीनियर डिविजन कोर्ट में विचाराधीन है। इसके अलावा यहां कार्यालय शिफ्टिंग को लेकर सेक्टर-7 रेजिडेंट्स सोशल एवं कल्चरल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से भी प्रधानमंत्री, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय चंडीगढ़ में शिकायत दी गई है कि अगर सेक्टर-7 गैलेक्सी मॉल में पासपोर्ट कार्यालय शिफ्ट होता है तो सेक्टर में पार्किंग की व्यवस्था खराब हो जाएगी। अभी पासपोर्ट सेवा केंद्र गैलेक्सी माल में चल रहा है। इसको लेकर याचिकाकर्ता पक्ष ने कोर्ट में एप्लीकेशन लगाई थी, जिस पर मंगलवार को भी सुनवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें