फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव युवक के संपर्क में आए लोगों के सैंपल नेगेटिव, 153 की रिपोर्ट का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव पाए गए माडल टाउन के 22 वर्षीय युवक के परजिनों व इसके अलावा उसके संपर्क में आने वाले लगभग सभी लोगों की रिपोर्ट वीरवार को नेगेटिव आई। रिपोर्ट नेगेटिव आने से जितला प्रशासन ने राहत की सांसें ली। सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि अभी तक जिले में कुल 4038 सैंपल लिये जा चुके हैं, जिनमें से 3874 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 153 सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। अभी तक जिला में कुल 42 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। इनमें दो मरीजों की मृत्यु हुई है। एक पीजीआई में कोरोना नेगेटिव घोषित हो चुका है लेकिन वहीं पर अभी उसकी डायलिसिस चल रही है। जबकि एक अन्य मरीज जोकि एकमात्र एक्टिव केस भी है वह पंचकूला के एक अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन

जिले के 8 कंटेनमेंट जोन में वीरवार को विभिन्न टीमों ने सर्वे किया तथा 26181 लोगों को स्क्रीनिंग की। इनमें से 8 लोगों के सैंपल लिये गये। जिले में 10 विभिन्न मोबाइल टीमों ने 641 व्यक्तियों का चैकअप किया जिनमें से तीन को आईएलआई जैसे लक्षण मिले। 15 अप्रैल से जिले में मोबाइल टीमों ने कुल 4 लाख 56 हजार 667 लोगों का निरीक्षण किया है। कुल 1380 लोगों को आईएलआई एवं सारी जैसे लक्षणों के साथ रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें