फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल का सेंट्रल एसी सिस्टम ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए बंद किया गया छावनी के नागरिक अस्पताल का सेंट्रल एसी सिस्टम अब अस्पताल प्रबंधन के साथ-साथ तीमारदारों की मुसीबत बन गया है। भीषण गर्मी के अंदर स्थिति बन चुकी है कि जहां वेटिंग एरिया में पंखें न होने के कारण मरीजों व तीमारदारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है, वहीं अस्पताल में पड़ी करोड़ों की मशीनों पर भी खराब होने का खतरा मंडराने लगा है। करोड़ों की मशीनों के जब ठप होने का खतरा मंडराया तो सहमे अस्पताल प्रबंधन ने आनन-फानन में इस समस्या से निपटने के लिए कुछ मिनी यानी सप्लीट एसी खरीदे। बता दें कि छावनी नागरिक अस्पताल मेें अकेले डायलिसिस विंग में ही कई करोड़ की मशीनें हैं।
विज्ञापन

यहां-यहां लगाए गए सप्लीट एसी
मशीनों को सुरक्षित रखने के लिए मंगवाए गए सप्लीट एसी बल्ड बैंक सहित टेस्टिंग लैब, निक्कू वार्ड सहित आप्रेशन थिएटर में लगाया ताकि जब तक सेंट्रल एसी नहीं चल जाते तब तक इस मशीनों को खराब होने से बचाया जा सके।
वेटिंग एरिया में पंखे तक न होने पर तीमारदार हो रहे परेशान
अस्पताल की ओपीडी, आईपीडी के अंदर बने अलग-अलग ब्लॉक में जो वेटिंग एरिया बना हुआ है, वहां पंखे तक की व्यवस्था नहीं है। हालांकि वार्ड के अंदर मरीज को लेटाने की जगह पर पंखों से हवा के पुख्ता बंदोबस्त है। जो मरीज के साथ आते हैं उन्हें या तो बिल्डिंग की खिड़कियां खोलकर बैठना पड़ रहा है या फिर अस्पताल के अंदर बने पार्क से धूप जाने के बाद वहां बैठकर समय काटने को विवश हैं।
विज्ञापन

डायलिसिस विंग में पड़ी लाखों की मशीनों पर भी संकट
सेंट्रल एसी बंद होने के बाद भले ही डायलिसिस विंग के अंदर छत पर लगे पंखों का सहारा लिया जा रहा हो, लेकिन जिन मशीनों की मदद से मरीजों का डायलिसिस किया जाता है उन पर भी भीषण गर्मी के कारण खतरा मंडराने लगा है। बता दें कि डायलिसिस करते समय मशीन का ट्रिप होना मरीज के लिए परेशान बन सकता है। इसलिए संबंधित स्टाफ द्वारा विंग में पंखों के जरिए तापमान को मैंटेन रखा जा रहा है।
खिड़कियां खोलने पर रहता है इंफेक्शन का खतरा
अस्पताल में भले ही हालातों के निपटने के लिए बंदोबस्त जारी है, लेकिन प्रसूति वार्ड सहित अन्य वार्ड के अंदर पंखें की हवा से भी कोई लाभ न पहुंचने के कारण उन्हें खोला जा रहा है। जिससे वहां पर इंफेक्शन फैलने का भी खतरा बढ़ चुका है।
कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सेंट्रल एसी बंद किए गए है। आप्रेशन थिएटर, निक्कू वार्ड, ब्लड बैंक सहित लैब के अंदर लगी मशीनों के लिए सप्लीट एसी लगा दिए गए हैं ताकि मशीन ज्यादा गर्म न हो सके। हालात सामान्य होने व अगले आदेशों तक यह बंद रहेंगे।
विज्ञापन

डॉ. कुलदीप, सीएमओ, अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें