फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोनिंग की प्रक्रिया से घर में ही कर सकते हैं ऑक्सीजन के स्तर में सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सभी को विश्व परिवार दिवस की बधाई देते हुए कोविड नियमों का पालन करने का आह्वान किया। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होेंने प्रोनिंग प्रक्रिया (पेट के बल लेटना) कर ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाने के संबंध में लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के हालात में मानसिक तनाव न लें और न ही घबराएं। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए राष्ट्रीय टोल फ्री नंबर 080-46110007 पर कॉल करें। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने जरूरतमंद बीमार व्यक्तियों तक घर-घर ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाने के लिए पोर्टल शुरू किया है। बताया कि प्रोनिंग प्रक्रिया (पेट के बल लेटना) करके भी ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाया जा सकता हैं। प्रोनिंग प्रक्रिया कोविड-19 मरीजों के लिए ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने में सहायक है। उन्होंने कहा कि घर पर क्वारंटीन कोविड मरीज इस प्रक्रिया के द्वारा ऑक्सीजन के स्तर को सुधार सकते हैं।
डॉक्टर की सलाह उपरांत प्रोनिंग प्रक्रिया को अपनाएं
कोविड-19 मरीज खुद अपनी देखभाल के लिए प्रोनिंग की मदद लें। प्रोनिंग मरीज के शरीर की पॉजिशन को सुरक्षित तरीके से परिवर्तित करने की एक प्रक्रिया है, जिसमें पीठ के बल लेटा हुआ मरीज जमीन की तरफ मुंह करके पेट के बल लेटता है। चिकित्सा के क्षेत्र में प्रोनिंग शरीर की एक स्वीकृत अवस्था है, जो सांस लेने की प्रक्रिया को आरामदायक बनाती है और शरीर में ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाती है।
विज्ञापन

इन परिस्थितियों में प्रोनिंग से बचें
गर्भावस्था, डीप वेनस थ्रोम्बॉसिस (जिसका उपचार 48 घंटे के भीतर हुआ हो), हृदय संबधी प्रमुख बीमारियों की स्थिति में, अस्थिर रीढ़, जांघ या कूल्हे की हड्डी फ्रेक्चर होने की स्थिति में, भोजन के बाद करीब एक घंटे तक प्रोनिंग न करें, प्रोनिंग को केवल तब तक करें जब तक आप इसे आसानी से कर पा रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए राज्य हेल्पलाइन नंबर 8558893911 (गुरुग्राम व फरीदाबाद) व अन्य जिलों के लिए 1075 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें