फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसने अपने मन को मना लिया वह मुनि बन गए

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नावल्टी रोड स्थित श्री रघुनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा के पावन उपलक्ष्य में चल रही संगीतमयी दिव्य श्रीराम कथा में आठवें दिन महामंडलेश्वर स्वामी कमलानंद गिरि महाराज ने कहा कि जिन्होंने अपने मन को मना लिया वह मुनि बन गए, मन को प्यार से समझाने की जरूरत है। जैसे सांप के काटे व्यक्ति को नीम के कड़वे पत्ते मीठे लगते हैं, ऐसे ही जिनके मन को वासना के जहर ने घेर लिया है, उनको भोग विलास मीठे लगते हैं। उन्होंने कहा कि यदि इज्जत और सम्मान की ऊंचाइयां चाहते हैं तो सुख की वासना का त्याग करना पड़ेगा।
विज्ञापन

कथावाचक पंडित सुभाष शास्त्री ने बताया कि इंसान की इच्छाओं पर रोक नहीं लगी तो इच्छा बढ़ती ही जाएगी। इच्छाएं अनंत होती हैं, एक पूर्ण करेंगे तो दूसरी सामने आकर खड़ी हो जाएगी, इसीलिए साधु हमेशा अपने मन को काबू रखता है। उन्होंने कहा यदि नौकर बात नहीं मानता तो उस पर हम क्रोध करते हैं, लेकिन हमारा मन कभी न सुने तो उस पर क्रोध नहीं करते।
कथा के समापन पर सभी भक्तों ने श्रीराम भगवान की आरती में भाग लिया व प्रसाद ग्रहण किया। प्रधान जितेंद्र गोयल व व्यवस्थापक कुलभूषण गोयल ने बताया कि कथा का समापन सुबह 11 बजे विधिवत तरीके से संपन्न होगा। सोमवार को शाम पांच बजे गोशाला, सपाटू रोड से गुरु महाराज की भव्य पालकी यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। इसका समापन शाम सात बजे श्री रघुनाथ मंदिर में किया जाएगा।
विज्ञापन

इसी प्रकार, गुरु पूजा के उपलक्ष्य में 12 जुलाई को सुबह नौ बजे अग्रवाल भवन सेक्टर नौ में श्री राम चरित्र मानस का पाठ प्रारंभ होगा। 13 जुलाई को सुबह छह बजे गुरु महाराज का पूजन करने हेतु अलग-अलग प्रांतों से भक्त पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम का समापन सुबह आठ बजे भंडारे के साथ होगा। इस मौके पर कथा में बृजलाल सिंगला, जितेंद्र गोयल, अरविंद गुप्ता, सुनील शर्मा, रविंद्र शर्मा, प्रदीप गुप्ता, सुरेंद्र मोहन गुप्ता, सुशील गर्ग, नरेश कुमार, एनके शर्मा सहित अन्य भक्तजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें