अंबाला। उत्तर भारत में छाई घनी धुंध के बीच राजमार्गों पर सफर जानलेवा होता जा रहा है। अंबाला से गुजरने वाले दिल्ली, जगाधरी और लुधियाना नेशनल हाईवे पर दृश्यता कम होने के बावजूद नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। दृश्यता कम होने के कारण हाईवे पर जगह-जगह खड़े भारी वाहन और सवारियों से लदे ऑटो हादसों को न्योता दे रहे हैं। शुक्रवार को अंबाला-दिल्ली, अंबाला-जगाधरी और अंबाला-लुधियाना राजमार्गों पर धुंध के कारण स्थिति भयावह बनी हुई है। इन मार्गों पर बड़ी संख्या में ट्रक, ट्राले और अन्य कॉमर्शियल वाहनों के चालक वाहनों को सड़कों के किनारे खड़े करते दिखे। घनी धुंध में पीछे से आने वाले वाहन चालकों को ये खड़े ट्रक दिखाई नहीं देते, जिससे पीछे से टकराने का खतरा बना रहता है।गौरतलब है कि ससबसे अधिक सड़क हादसे इन्हीं राजमार्गों पर हो रहे हैं, इसके बावजूद लापरवाही कम होने का नाम नहीं ले रही है।
सवारियों की जान से खिलवाड़ कर रहे ऑटो
हैरानी की बात यह है कि जहाँ भारी वाहनों के पहिए थमे हैं, वहीं ऑटो चालक नियमों को दरकिनार कर बेखौफ दौड़ रहे हैं। ये ऑटो चालक बीच सड़क से सवारियों को बैठा रहे हैं और क्षमता से अधिक लोग लादकर हाईवे पर फर्राटा भर रहे हैं। कोहरे में इन ऑटो में अक्सर रिफ्लेक्टर या पर्याप्त लाइटें भी नहीं होतीं, जिससे अन्य चालकों के लिए ये अदृश्य खतरा बन गए हैं। ऑटो चालक कैंट के रेलवे स्टेशन से सवारियां भरकर उन्हें पंजाब के लालडू तक छोड़कर आ रहे हैं।
अंबाला जगाधरी राजमार्ग पर हालात सबसे बुरे
शहरी क्षेत्र में बदतर हालात दिन निकलते ही शहरी क्षेत्र से गुजरने वाले राजमार्गों पर अव्यवस्था और बढ़ जाती है। अंबाला जागधरी राजमार्ग पर टांगारी बांध से लेकर बस स्टैंड तक वाहन बेतरतीब तरीके से हाइवे पर खड़े दिखाई दिए। इस दौरान ट्रक, स्कूल बसें, कार और बाइकें दिखाई दीं। कई स्थानों पर तो लोगों ने राजमार्ग पर ही वाहन पार्क कर दिया था। स्थानीय पुलिस और प्रशासन की सख्ती के दावों के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।
दिल्ली और लुधियाना राजमार्ग पर भी खड़े हो रहे वाहन
अंबाला दिल्ली राजमार्ग पर जग्गी सिटी सेंटर के सामने ट्रक राजमार्ग पर खड़ा दिखाई दिया। जबकि इस स्थान के ठीक सामने पुलिस बाइक चालकों के चालान काट रही थी। मगर ट्रक का चालान नहीं किया गया। वहीं इस राजमार्ग के साथ सर्विस लेने पर भी भारी वाहन खड़े दिखाई दिए। इसी प्रकार रात्रि के समय में इसी स्थान पर पंजाब से दिल्ली जाने वाली प्राइवेट बसों के चालक अंबाला की सवारियां उतारते हैं। इसी प्रकार लुधियाना अंबाला राजमार्ग पर वीटा प्लांट की तरफ से जब कैंट की तरफ जाते हैं तो यहां भी भारी वाहन राजमार्ग पर खड़े दिखाई दिए। जबकि इस स्थान पर एक तीखा मोड़ भी है।
पार्किंग इंडिकेटर का उपयोग करें : आरटीए
आरटीए सचिव सुशील कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहन खड़ा करने पर एनएचएआई और पुलिस विभाग कार्रवाई करता है। उनकी कार्रवाई चल भी रही है। वाहन चालक धुंध के दौरान फॉग लाइट का प्रयोग करें, गति सीमा का ध्यान रखें और वाहनों को सड़कों के किनारे खड़ा करने से बचें। अगर वाहन खड़ा करना अनिवार्य हो, तो पार्किंग इंडिकेटर का उपयोग अवश्य करें।
किस सड़क पर कितनी सड़क दुर्घटनाएं हुई
विभाग की सड़क- सड़क हादसे 2024- मौत- घायल- सड़क हादसे 2025- मौत- घायल
एनएचएआई- 199- 107- 131- 189- 121- 101
पीडब्ल्यूडी- 102- 56- 63- 88- 52- 56
स्थानीय निकाय- 18- 4- 20- 19- 10- 14
एचएसवीपी- 2- 0- 2- 2- 1- 1
कुल- 321- 167- 216- 298- 184- 172
लुधियाना अंबाला राजमार्ग पर खड़ा ट्रक। संवाद
लुधियाना अंबाला राजमार्ग पर खड़ा ट्रक। संवाद
लुधियाना अंबाला राजमार्ग पर खड़ा ट्रक। संवाद
लुधियाना अंबाला राजमार्ग पर खड़ा ट्रक। संवाद
लुधियाना अंबाला राजमार्ग पर खड़ा ट्रक। संवाद
लुधियाना अंबाला राजमार्ग पर खड़ा ट्रक। संवाद
लुधियाना अंबाला राजमार्ग पर खड़ा ट्रक। संवाद
लुधियाना अंबाला राजमार्ग पर खड़ा ट्रक। संवाद