अंबाला कैंट के चमेली पुल के पास सराफ की दुकान की चोरों द्वारा तोड़ी गई दीवार: संवाद
अंबाला। अंबाला कैंट के हलवाई बाजार व सराफा बाजार में पिछले तीन दिनों में दो चोरियां कर पुलिस को खुली चुनौती देने वाले चोर अभी भी गिरफ्त से बाहर है। चोरों ने रात में ही दोनों दुकानों के ताले चटाकर लाखों रुपये की चोरी की थी। इस तरह की वारदातों पर लगाम लगाने के लिए अंबाला कैंट थाना पुलिस ने बाजारों की सुरक्षा के लिए पुलिस के 20 अतिरिक्त जवानों की तैनाती कर दी है। यह जवान रात के समय अंबाला कैंट थाना क्षेत्र के मुख्य बाजारों में तैनात रहेंगे। जो आने जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखेंगे। पिछले तीन दिन में लगातार हुई चोरी की वारदातों को लेकर कारोबारियों में भी रोष था। उन्होंने पुलिस से भी बाजारों में गश्त बढ़ाने व चोरों को जल्द काबू करने की मांग उठाई थी। अंबाला कैंट थाना प्रभारी सुरिंद्र का कहना है कि सीसीटीवी के जरिये आरोपियों का सुराग लगाया जा रहा है। बाजार में गश्त बढ़ा दी गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
तीन से ज्यादा चोरों ने दीवार तोड़कर चुराया था 40 लाख का सोना
अंबाला कैंट के चमेली पुल स्थित सराफ की दुकान में बुधवार रात दीवार तोड़कर 40 लाख के सोने व चांदी के गहने व नकदी चुराने के मामले में कुछ ओर सीसीटीवी भी सामने आई है। दुकान तक पहुंचने के रास्तों पर लगे फुटेज में तीन चोर दिखाई दे रहे हैं लेकिन पुलिस ओर की संलिप्तता की भी गहनता से जांच कर रही है। इलाके के मोबाइल डंप भी उठाए जा रहे हैं। बता दें कि अंबाला कैंट के मंगलवार रात को हलवाई बाजार की दुकान से पानी सहित हजारों का सामान चोरी हो गई थी। बुधवार रात को चमेली पुल के पास मोहित वर्मा की दुकान से 4.75 लाख रुपये का सोना, 34 लाख रुपये की चांदी व चांदी से बने गहने व 1 लाख 24 हजार 800 रुपये की नकदी चोरी हो गई।
अंबाला कैंट के चमेली पुल के पास सराफ की दुकान की चोरों द्वारा तोड़ी गई दीवार: संवाद