फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: श्री शिव कुटीर मंदिर में किया हवन

विज्ञापन
अंबाला छावनी के एकता विहार ​स्थित मंदिर में आयोजित हवन में आहुतियां डालते भक्त। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के एकता विहार स्थित श्री शिव कुटीर मंदिर में माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. स्वामी शिव चैतन्य महाराज की अध्यक्षता में पं.सतीश शांडिल्य ने श्री गणेश पूजन, कलश पूजन करवाया। इसके बाद विशेष मंत्रों से लक्ष्मी और श्री विष्णु भगवान की पूजा व वैदिक मंत्र से हवन का कार्य विधि विधान से संपन्न करवाया। इस मौके पर श्री शिव कुटीर कार्यकारिणी एवं महिला मंडल और सभी भक्तजन उपस्थिति रहे। पूर्णाहुति एवं आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। पं.सतीश शांडिल्य ने बताया, पूर्णिमा के दिन पूजा हवन करना शुभ माना जाता है। पूजा-हवन करने से देवता, पितरों की तृप्ति के साथ आत्मिक शांति की भी प्राप्ति होती है। पूर्णिमा के दिन पूजन-हवन करने से जल, अग्नि, वायु, आकाश, पृथ्वी पांच तत्वों की भी संतुष्टि होती है। ब्रह्मा विष्णु शिव आदि त्रिलोकी शक्ति प्रसन्न होती है। संवाद
विज्ञापन


श्री गुरु रविदास मंदिर कॉम्पलेक्स में मनाई जयंती

अंबाला। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 649 वीं जयंती महेशनगर स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर कॉम्पलेक्स में श्रद्धाभाव से मनाई गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर चित्रा सरवारा ने शिरकत की और गुरु चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम की समाप्ति पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर निर्मल दास ढकौला वालों की भजन मंडली ने गुरु महाराज की वाणी का प्रचार-प्रसार किया। इस मौके पर प्रधान सरदारा राम और सचिव अशोक कुमार के साथ गणमान्य उपस्थित रहे। संवाद

अंबाला छावनी के एकता विहार स्थित मंदिर में आयोजित हवन में आहुतियां डालते भक्त। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें