मुलाना। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के प्रकाशोत्सव पर विधायक पूजा मुलाना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित कार्यक्रम में पहुंची। विधायक पूजा ने गुरु रविदास महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु श्री रविदास ने मानवता एवं विश्व बंधुत्व के साथ-साथ सामाजिक समरसता के संवर्धन के लिए कार्य किया एवं विश्व समुदाय को एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया। संवाद