अंबाला शहर स्थित पुलिस डीएवी ऑडिटोरियम में हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक सं
- फोटो : Ambala
हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को पुलिस डीएवी ऑडिटोरियम शहर में सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा, कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा तथा कला परिषद कुरुक्षेत्र द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं अंबाला से लोकसभा सांसद रत्न लाल कटारिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें नमन किया। सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में हरियाणवी कलाकारों ने गीतों, रागनियों द्वारा रंग जमा दिया।
उपायुक्त विक्रम सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश की प्राचीन लोक संस्कृति के साथ विकास कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी भी जन-जन तक पहुंचेगी। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्नल आरडी शर्मा ने भी शहीदों एवं क्रांतिकारियों के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता, एसडीएम हितेष कुमार, एसडीएम दिलबाग सिंह, सीटीएम आंचल भास्कर, एएसपी पूजा डाबला, मेयर शक्ति रानी शर्मा, उपवन संरक्षक हैरतजीत कौर, डीआईपीआरओ धर्मेंद्र कुमार व अन्य मौजूद रहे।
अंबाला शहर स्थित पुलिस डीएवी ऑडिटोरियम में हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक सं- फोटो : Ambala
अंबाला शहर स्थित पुलिस डीएवी ऑडिटोरियम में हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित संध्या कार्यक- फोटो : Ambala