फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: राजुपरा-बठिंडा सेक्शन पर चलेगा कार्य, 2 से 7 मई तक प्रभावित रहेंगी 36 ट्रेनें, देखें लिस्ट

Tue, 30 Apr 2024 11:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

अंबाला रेल मंडल के अधीन सेक्शन पर लाइन दोहरीकरण का काम किया जाना है। इस कारण ट्रेनें प्रभावित होंगी। ट्रेन प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी भी झेलनी पड़ सकती है। 
विज्ञापन
train demo, railways - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला रेल मंडल के अधीन सेक्शन तपा-रामपुरा फूल रेलवे स्टेशनों पर लाइन दोहरीकरण का कार्य किया जाएगा। यह कार्य राजपुरा-बठिंडा सेक्शन पर चलेगा। इस कारण 36 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर 04548, 04547, 14509, 14510, 04765, 04766, 14507, 14508, 14816,14815, 14509 और ट्रेन नंबर 14510 बठिंडा-अंबाला कैंट का संचालन दो से सात मई तक पूर्ण रूप से रद्द रहेगा।

विज्ञापन


इसी प्रकार दो से सात मई तक ट्रेन नंबर 14735 और 14525 का संचालन बठिंडा तक और दो से छह मई तक ट्रेन नंबर 14888 बाड़मेर-ऋषिकेश का संचालन बठिंडा तक होगा।

इसी प्रकार 14736, 14526 और 14887 का संचालन बठिंडा से होगा जबकि पांच मई को ट्रेन नंबर 12439, 30 अप्रैल से छह मई तक ट्रेन नंबर 12456 और 12455 का संचालन, 2 और 5 मई को 12485, चार और सात मई को 12486, तीन मई को 12440, चार मई को 04529 और तीन और छह मई को संचालित होने वाली ट्रेन नंबर 04530 बठिंडा-वाराणसी को मानसा-जाखल-नई दिल्ली-मुरादाबाद के रास्ते संचालित होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें