हरियाणा के तीन निर्दलीय विधायकों ने गत दिवस भाजपा से अपना समर्थन वापस लेकर कांग्रेस को समर्थन दे दिया। इस पर पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुझे दुख हैं कि आजाद विधायकों ने अपना समर्थन वापस ले लिया लेकिन हुड्डा साहब की ख्वाहिश कभी पूरी नहीं हो सकती क्योंकि अभी हमारे तरकश में कई तीर हैं।
उन्होंने कहा कि और हमारी सरकार ट्रिपल इंजन की सरकार है और तीन-तीन इंजन इसकी देखभाल कर रहे है जिसमें नरेंद्र मोदी, मनोहर लाल और नायब सैनी हैं जो पल पल की खबर रखते हैं और इसका इलाज भी जानते हैं। गौरतलब है कि हरियाणा में लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक उथल-पुथल लगातार जारी हैं।
इस कड़ी में जहां चुनाव प्रचार जोर-शोर से चल रहा हैं तो वहीं पार्टी बदलने का सिलसिला भी लगातार जारी हैं। वहीं जेजेपी के दुष्यंत और दिग्विजय के बयान पर पलटवार करते हुए विज ने कहा कि अगर जेजेपी कांग्रेस के साथ जाना चाहती है तो हम रोक नहीं सकते, ये सारी जिंदगी तो कांग्रेस के खिलाफ बोलते रहे अब कांग्रेस के साथ जाना चाह रहे हैं।
इंडी गठबंधन बिना इंजन की गाड़ी है, वहीं की वहीं खड़ी है
इस दौरान अनिल विज ने इंडी गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि इंडी गठबंधन बिना इंजन की गाड़ी हैं और ये कही जा नहीं सकती हैं वहीं की वही खड़ी हैं और भाजपा की गाड़ी के सरताज नरेन्द्र मोदी हैं वो आगे बढ़ेगी।