फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: मथुरा जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर, पहली बार चंडीगढ़ से मथुरा के लिए दो एसी बसें शुरू

Wed, 22 May 2024 09:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

दोनों ही बसें सुबह के समय चंडीगढ़ और मथुरा से रवाना होंगी। बस करनाल, पानीपत, दिल्ली, फरीदाबाद, पलवल होते हुए शाम पांच बजे मथुरा पहुंचेगी।
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज की सांकेतिक बस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छा समाचार है। अंबाला डिपो ने पहली बार चंडीगढ़ से मथुरा के लिए दो एसी बसों की सुविधा शुरू कर दी है। एक एसी बस चंडीगढ़ से मथुरा के लिए रवाना होगी। वहीं दूसरी एसी बस मथुरा से चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी।

विज्ञापन


ऐसे में यात्री एसी बस के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण की नगरी मथुरा और वृंदावन का भ्रमण कर सकेंगे। चंडीगढ़ बस अड्डा से पहली एसी बस सुबह साढ़े आठ बजे मथुरा के लिए संचालन किया जाएगा। इसके बाद 10:15 मिनट पर यह बस अंबाला छावनी बस अड्डा पर पहुंचेगी। जहां से यह करनाल, पानीपत, दिल्ली, फरीदाबाद, पलवल होते हुए शाम पांच बजे मथुरा पहुंचेगी। इसके बाद यह बस रात्रि विश्राम कर अगले दिन मथुरा से चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी।

ऐसे ही चंडीगढ़ की तरह मथुरा से सुबह साढे़ आठ बजे एक ही समय में दूसरी बस का चंडीगढ़ के लिए संचालन होगा। यह एसी बस पलवल, फरीदाबाद, दिल्ली, पानीपत, करनाल, अंबाला होते हुए शाम को पांच बजे के करीब चंडीगढ़ पहुंचेगी। जहां पर रात्रि विश्राम के बाद अगले फिर से मथुरा के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन


मौजूदा समय में अंबाला डिपो के पास 10 एसी बसें है। जिसमें से आठ एसी बसें अंबाला और दो एसी बस नारायणगढ़ सब डिपो के पास है। अंबाला की आठ बसों में से चार एसी बसें चंडीगढ़ से दिल्ली, दो बसें पटियाला से दिल्ली, दो बसें चंडीगढ़ से मथुरा के लिए संचालन किया जा रहा है। वहीं नारायणगढ़ सब डिपो की दोनों बसों का संचालन चंडीगढ़ से दिल्ली किया जा रहा है।

चंडीगढ़ से मथुरा और मथुरा से चंडीगढ़ के लिए सुबह के समय में दोनों एसी बसों का संचालन किया गया है। यह दोनों बसें सुबह चलकर शाम को चंडीगढ़ और मथुरा पहुंची। जहां पर रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन फिर से चंडीगढ़ और मथुरा के लिए रवाना होगीं। -अजीत सिंह, अड्डा इंचार्ज, अंबाला छावनी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें