फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के सीएम सैनी का पाकिस्तान पर तंज: मंत्री विज ने टीवी चैनलों से की अपील, खतरे के सायरन बजाने से बचें

Fri, 09 May 2025 01:53 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पाकिस्तान पर तंज किया है। वहीं, विज ने यह भी कहा कि सरकार और प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पहलगाम में पाकिस्तान ने जिस प्रकार हमारे मासूम लोगों को अपनी गोलियों का शिकार बनाया था, आज हमारी फौज के जवान उसका मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। पाकिस्तान को सोचना होगा कि व्यक्ति के जीवन और समाज में बदलाव आतंकवाद से नहीं आता है।

विज्ञापन




हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सभी समाचार चैनलों से अपील की है कि वे अपने प्रसारण में बार-बार खतरे के सायरन न बजाएं। यह अपील भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव और हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उत्पन्न संवेदनशील स्थिति के मद्देनजर की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज ने कहा कि सभी चैनलों से प्रार्थना है कि वे अपने प्रसारण में खतरे के सायरन का उपयोग कम करें। अगर कभी वास्तविक सायरन बजता है, तो लोग इसे टीवी का सायरन समझकर भ्रमित हो सकते हैं और अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी कदम नहीं उठा पाएंगे।" उन्होंने यह बयान अंबाला में एक जन शिकायत सत्र के दौरान पत्रकारों से बातचीत में दिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें