फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री का दरबार: तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, कैथल SP से बोले- थाने में आरोपी चाय पी रहा, कह रहे हो मिल नहीं रहा

Sat, 14 Jan 2023 10:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, अंबाला (हरियाणा)

सार

शनिवार को गृहमंत्री अनिल खुले दरबार में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। एंबुलेंस चालकों से पैसे मांगने के आरोप में पानीपत सिटी थाना प्रभारी बलराज को सस्पेंड कर दिया। पूंडरी थाने के दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन
गृहमंत्री अनिल विज का जनता दरबार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के अंबाला में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में शनिवार को गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पानीपत के एसएचओ और पूंडरी थाने के दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। इसके बाद कई मामलों में कैथल के एसपी को हिदायत दी। शनिवार को गृहमंत्री अनिल खुले दरबार में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने पुंडरी थाने में आरोपित को चाय पिलाते वीडियो देखकर एसपी कैथल को चेतावनी भी दी। इस संबंध में डीजीपी को कार्रवाई के लिए फोन कर दिया।

विज्ञापन


इसके बाद एंबुलेंस चालकों से पैसे मांगने के आरोप में पानीपत सिटी थाना प्रभारी बलराज को भी सस्पेंड करने के निर्देश दिए। जनता दरबार में झज्जर, चरखी दादरी और अन्य जिलों के एसपी को दिन में ही फोन कर शिकायतों पर सख्त कार्रवाई नहीं करने पर हिदायतें देते नजर आए।

थाने में चाय पीते आरोपी ने बनाई थी रील
कैथल से आई महिला फरियादी ने गृहमंत्री को कबूतरबाजी मामले में आरोप लगाया कि 25 लाख की ठगी के आरोपी को पुलिस पकड़ नहीं रही। मामला दर्ज होने के बावजूद आरोपी सरेआम घूम रहा है। इस पर गृहमंत्री ने कैथल एसपी से बात की तो उन्होंने कहा कि आरोपित मिल नहीं रहा, उन्होंने कार्रवाई के लिए कह दिया। फोन कटते ही महिला ने एक वीडियो दिखाया, जिसमें पुंडरी थाने में पुलिस मुलाजिम ही आरोपी को थाने में ही बैठाकर चाय पिला रहे हैं।
विज्ञापन


इसमें वीडियो में गाना लगा है कि यारी थानेदार से। यह देखकर विज भड़क गए और एसपी को फोन घुमाया और कहा आप कह रहे हो आरोपी मिल नहीं रहा। यहां तो आपके थाने में आराम से चाय पी रहा है। इस रवैये से खफा गृह मंत्री ने एसपी को फटकार लगाई। उन्होंने डीजीपी को कैथल एसपी की कार्य प्रणाली बताई। गृहमंत्री की फटकार के एक घंटे के भीतर डीजीपी ने आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी दी। इसके साथ ही दोनों पुलिस मुलाजिमों के सस्पेंड करने के निर्देश दिए।

एसएचओ एंबुलेंस चालान के मांग रहे थे 10 हजार 
पानीपत से आए एंबुलेंस चालकों ने गृह मंत्री अनिल विज को शिकायत दी और आरोप लगाया कि उन्हें एंबुलेंस चलाने की एवज में सिटी थाना प्रभारी बलराज की ओर से 10 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। मंत्री विज ने मामले में पानीपत एसपी को फोन कर थाना प्रभारी को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। 

57 लाख की ठगी, डीएसपी का रीडर मांग रहा दो लाख
जनता दरबार में फरियादी ने शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि उसने 57 लाख रुपये में कोठी का सौदा किया था। आरोपी ने धोखाधड़ी की। पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की। फरियादी का आरोप था कि डीएसपी के रीडर ने उससे केस दर्ज करने की एवज में दो लाख की मांग की, उसने यह राशि नहीं दी और अब तक उसका केस दर्ज नहीं हुआ। मामले में गृह मंत्री विज ने डीएसपी के रीडर को सीट से हटाने, मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। 

तुम अपनी ड्यूटी करो, मैं तुम्हारे लिए लडूंगा
हिसार से आए सैन्य जवान ने बताया कि उसके भाई से कई युवकों ने मारपीट की। फौजी ने कहा कि वह बार्डर पर लड़े या सिस्टम से। इस पर गृहमंत्री ने कहा कि तुम बार्डर पर ड्यूटी दो, मैं लडूंगा, तुम्हे चिंता करने की जरूरत नहीं। फौजी की शिकायत पर गृह मंत्री ने आईजी हिसार को अन्य जिले की एसआईटी बनाकर जांच के निर्देश दिए। 

जिसके खिलाफ शिकायत वही एसआइटी में शामिल
चरखी दादरी में थाना बाढड़ा में एक महिला के पेट पर आरोपियों ने लात मार दी थी। इसमें महिला का बच्चा गिर गया। इसमें पूर्व में गृहमंत्री के आदेश पर एसआइटी गठित की। एसआइटी में उसी महिला पुलिस अधिकारी को शामिल कर दिया, जो पूर्व में कार्रवाई नहीं कर रही थी। इसे गृहमंत्री ने चरखी दादरी एसपी को फोन लगाया और कहा कि जिसके खिलाफ शिकायत है उसे कैसे एसआइटी में शामिल कर दिया। इस अधिकारी को कहीं दूर भेजो। हमें लोगों को इंसाफ देना है। तत्काल एक्शन लें

महिला अपराध में ढिलाई क्यों
झज्जर की महिला थाने में पूर्व में एक मामले में 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना पर पीड़ित परिवार भटक रहा है। बच्ची मेडिकल जांच करा चुकी है। गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने झज्जर एसपी को फोन लगाया और कहा कि महिला अपराधों के मामले में ढिलाई क्यों बरती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें