फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: अपने हलके में ही चुनाव प्रचार करेंगे विज, बोले- जो अब मेरे साथ हुआ है, वह मुझे भी समझ आ गया है

Mon, 15 Apr 2024 06:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

अनिल विज ने कहा कि जो अब मेरे साथ हुआ है, वह मुझे भी समझ आ गया है इसलिए मैं अब यहीं रहूंगा। साक्षात्कार में विज बोले कि मैं अपने विधानसभा क्षेत्र में ही इस बार प्रचार करूंगा। इसके लिए बड़ी बैठकें भी बुलाई गई है। 
विज्ञापन
अनिल विज। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि मैं अपने विधानसभा क्षेत्र में ही इस बार प्रचार करूंगा और यहां से कमल खिलाने का कार्य करूंगा क्योंकि जो अब मेरे साथ हुआ है, वह मुझे भी समझ आ गया है इसलिए मैं अब यही रहूंगा। यह फैसला इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि हर बार कई नेताओं के चुनाव प्रचार में जा जाकर अनिल विज ने उन्हें बढ़त दिलाने का काम कर चुके हैं। ऐसे में यह निर्णय चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन


विज सोमवार को मीडिया कर्मियों के प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। गौरतलब है कि हरियाणा के गब्बर कहलाए जाने वाले हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने मुख्यमंत्री सहित हरियाणा में मंत्रिमंडल के बदलने के बाद से कोई पद नहीं लिया और वे बड़े शांतिपूर्वक तरीके से अपने हलके में रुके हुए हैं। 

ममता बनर्जी ने उल्टा चश्मा पहना हुआ है, पहले ठीक कराएं 
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बयान में कहा है कि भाजपा ने राक्षस व डाकू को टिकट दी, इस पर पलटवार करते हुए विज ने कहा कि ममता बनर्जी को तो हर चीज में उल्टा नजर आता है। सच का झूठ नजर आता है और झूठ में सच नजर आता है। क्या उन्हें अपने लोग नजर नहीं आते, सन्देशखाली में जो हुआ वो नजर क्यों नहीं आता। विज ने कहा कि ममता बनर्जी ने उल्टा चश्मा पहना हुआ है इसलिए उनको अपना चश्मा ठीक करवना चाहिए। 
विज्ञापन


आज से हम चुनाव अभियान का श्री गणेश करेंगे
लोकसभा चुनाव के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैंने अपने विधानसभा की कमान संभाल रखी है और मैंने एक बड़ी बैठक अपने कार्यकर्ताओं की ली है। इसी प्रकार हमने 31 सदस्यीय एक चुनाव समिति बनाई है तथा 11 सदस्यीय समिति भी बनाई है जो रोजाना मिला करेगी और उम्मीदवार के साथ तालमेल भी रखेंगी। उन्होंने कहा कि आज भी एक बड़ी मीटिंग रखी है और कल एक प्रकार से हम चुनाव अभियान का श्रीगणेश करेंगे जिसमें उम्मीदवार को भी आमंत्रित किया जाएगा। इसके तहत मुख्य बाजारों से लोगों से प्रार्थना करने के लिए निकलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें