फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: अनिल विज ने संजय राउत के औरंगजेब वाले बयान को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कही ये बात

Thu, 21 Mar 2024 07:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह एएनआई, अंबाला

सार

लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में यूबीटी नेता संजय राउत का विवादित बयान सामने आया है। राउत ने कहा, औरंगजेब का जन्म गुजरात में हुआ था, उसी राज्य में जहां मोदी का जन्म हुआ था। 
विज्ञापन
अनिल विज - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत के औरंगजेब वाले बयान पर हरियाणा के पूर्व मंत्री अनिल विज ने कहा कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण हैं कि आज राजनीति में ऐसे-ऐसे लोग हैं जिनको मर्यादा का बिल्कुल भी ख्याल नहीं है। 

विज्ञापन


दरअसल महाराष्ट्र में यूबीटी नेता संजय राउत का एक विवादित बयान सामने आया है। राउत ने कहा, औरंगजेब का जन्म गुजरात में हुआ था, उसी राज्य में जहां मोदी का जन्म हुआ था। यूबीटी नेता ने हमलों के लिए मशहूर औरंगजेब की मानसिकता और पीएम मोदी के बीच एक समानता बताई।

राउत ने इस बात पर भी जोर दिया कि शिवाजी का जन्म महाराष्ट्र में हुआ था। शिवसेना नेता, संजय राउत ने अपनी विवादित टिप्पणी में कहा, महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज का जन्म हुआ था। गुजरात में मुगल बादशाह औरंगजेब का जन्म हुआ, जहां पर नरेंद्र मोदी का जन्म हुआ, उसके पड़ोस वाले गांव में औरंगजेब का जन्म हुआ था।
विज्ञापन


ऐसे में मोदी और औरंगजेब की सोच में समानता है। उसी सोच के साथ गुजरात और दिल्ली से महाराष्ट्र पर चढ़ाई की जा रही है। इससे पहले भी चुनाव के मौके पर विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच विवादित बयानबाजी देखने को मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें