अंबाला। छावनी के राजकीय पीजी कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में कॉलेज के विभिन्न विभाग केमिस्ट्री, फिजिक्स, साइकोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, ज्योग्राफी, जूलॉजी तथा बॉटनी से अलग-अलग टीमों ने भाग लिया। प्रदर्शनी का शुभारंभ प्राचार्य डॉ़ देस राज बाजवा एवं कॉलेज काउंसिल के सदस्यों द्वारा किया गया। इस दौरान सभी टीमों ने अपने प्रोजेक्ट का बहुत अच्छे से व्याख्यान किया।
निर्णायक मंडल एवं साइंस प्रदर्शनी कनवीनर प्रो. अजय चौहान ने प्रतिभागी टीमों का उत्साह वर्धन किया तथा उनके प्रोजेक्ट को बेहतर करने के सुझाव दिए। वहीं बॉटनी में बीएससी प्रथम वर्ष के हिमांशु, रिया पहले व लक्ष्मी, अनामिका दूसरे स्थान पर रहे। केमिस्ट्री में बीएससी के हर्ष, हिमांशु पहले व विष्णु, कोमल दूसरे तथा रितिका, रमनदीप तीसरे स्थान पर रहे।
कंप्यूटर साइंस में बीसीए की कशिश, कनिका पहले व सृष्टि, नितिन दूसरे स्थान पर रहे। जूलॉजी में बीएससी के लक्ष्य, अमन पहले व शिवानी, लवप्रीत दूसरे स्थान पर रही। फिजिक्स में बीएससी के विकास, मोहित पहले व दिव्य, कशिश दूसरे स्थान पर रहे। साइकोलॉजी में बीए की कीर्ति, तानिया पहले व पायल, रितिका दूसरे तथा प्रियंका, आशी तीसरे स्थान पर रही। ज्योग्राफी में बीए की लविका, अंकित पहले व आशा, कारण दूसरे स्थान पर रहे। इस प्रदर्शनी में पी एम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल राम बाग रोड अंबाला कैंट के 25 छात्रों ने अपना ज्ञानवर्धन किया। कॉलेज प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों व प्राध्यापकों को उनके प्रयासों के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी।