फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रेलवे ने 10 माह में पकड़े दो लाख बेटिकट यात्री

विज्ञापन
अंबाला रेल विहार ​में​स्थित मंडल रेल प्रबंधक का कार्यालय। फाइल फोटो
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला। बिना टिकट यात्रियों ने एक बार फिर रेलवे के राजस्व में बढ़ोतरी कर दी है। 10 माह के अंदर रेलवे ने ऐसे लगभग दो लाख यात्रियों को पकड़ा है और उनसे जुर्माने के तौर पर 21 करोड़ 91 लाख 38 हजार 117 रुपये जुर्माने के तहत वसूल किए हैं। यह कार्रवाई जून 2024 से अक्तूबर 2024 तक की गई। अंबाला रेल मंडल की वाणिज्य विभाग की टीम ने इस सराहनीय कार्य को पूरा करने में योगदान दिया।
विज्ञापन

इस कार्य के लिए वाणिज्य विभाग के 150 से अधिक और आरपीएफ के लगभग 50 कर्मचारियों ने तैनात किया था। टीम ने लगभग 900 से अधिक ट्रेनों को खंगाला और बिना टिकट यात्रियों की धरपकड़ की। यह यात्री अंबाला-दिल्ली, सहारनपुर, लुधियाना, जम्मू और बठिंडा सेक्शन पर जांच अभियान के दौरान पकड़े गए। इस दौरान टीम ने निर्धारित मात्रा से अधिक सामान ले जाने वाले लगभग तीन हजार यात्रियों से जुर्माने के तौर पर 70 हजार रुपये की राशि प्राप्त की।
ऐसे हासिल किया राजस्व
महीना - बिना टिकट यात्री - जुर्माना - अनधिकृत यात्री - जुर्माना - लगेज मामले - जुर्माना - कुल मामले - जुर्माना
अप्रैल - 45636 -
32166014 - 41052 - 19013605 - 356 - 85585 - 87044 - 51265204

मई - 34068 - 23680884 - 24878 - 11801956 - 338 - 76637 - 59284 - 35559477

जून - 36558 - 27088128 - 32430 - 15411596 - 303 - 66860 - 69291 - 42566584

जुलाई - 28004 - 16650222 - 22357 - 9320279 - 455 - 108430 - 50816 - 26078931

अगस्त - 23046 - 11998064 - 12435 - 5094386 - 550 - 122073 - 36031 - 17214523

सितंबर - 23220 - 12668648 - 15047 - 6523592 - 568 - 135381 - 38835 - 19327621

अक्तूबर - 27015 - 16777386 - 22559 - 10239686 - 509 - 108705 - 50083 - 27125777

कुल - 217547 - 141029346 - 170758 - 77405100 - 3079 - 703671 - 391384 - 219138117


ट्रेनों में बिना टिकट और अनधिकृत यात्रियों की धरपकड़ के लिए रेलवे की तरफ से लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। अंबाला मंडल की बात करें तो अप्रैल 2024 से अक्तूबर तक लगभग तक सवा दो लाख यात्रियों को पकड़ा गया और उनसे जुर्माने के तौर पर 21 करोड़ से अधिक की राशि वसूली गई। नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें