छठी जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता अंबाला की हरनूर कौर। स्वयं
अंबाला। रोहतक के एनबीए में आयोजित छठी जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अंबाला की बॉक्सर हरनूर ने 66 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की बॉक्सर प्रिया को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
हरनूर अंबाला की पहली खिलाड़ी हैं। जो भारतीय सेना की गर्ल्स कंपनी में चुनी। वह एक जून से महाराष्ट्र के पुणे स्थित आर्मी स्पोटर्स इंस्टीट्यूट में प्रशिक्षण ले रही हैं। बॉक्सिंग कोच संजय ने बताया कि 19 से 25 जून तक रोहतक के एनबीए में छठी जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप आयोजित की गई।
इस चैंपियनशिप में अंबाला की बॉक्सर हरनूर ने सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड टीम का प्रतिनिधित्व किया। उन्हाेंने बताया कि हरनूर कौर ने इस चैंपियनशिप में पांच मुकाबले खेले। जिसमें से हरनूर ने मुकाबले आरएससी से जीते। इसके साथ ही हरनूर ने तीसरे राउंड में हरियाणा की प्रिया को हराया। कोच संजय ने बताया कि शाहपुर निवासी हरनूर कौर पुलिस डीएवी स्कूल की छात्रा हैं और ढाई साल से वह उनके पास बॉक्सिंग की कोचिंग ले रही थी। एक जून को हरनूर कौर भारतीय सेना की गर्ल्स कंपनी में चुनी गईं। हरनूर के भाई सिमरन जीत सिंह भी राज्य स्तर के बॉक्सिंग खिलाड़ी हैं।
छठी जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता अंबाला की हरनूर कौर। स्वयं