अंबाला सिटी के देव समाज कॉलेज में खेल प्रतियोगिताओं के दौरान प्रतिभा दिखाती छात्राएं। प्रवक्ता
अंबाला सिटी। देव समाज कॉलेज में शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसके अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे, शॉट पुट, भाला फेंक, सैक रेस, बैलून रेस और रस्साकशी का आयोजन किया।
छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य मुक्ता अरोड़ा ने कहा कि खेल हमारे अंदर नेतृत्व के गुण विकसित करता है। किसी भी तरह के खेल के साथ जुड़ने पर आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। शॉट पुट में प्रथम स्थान पर हरमन कौर, भाला फेंक में श्वेता बैलून रेस में प्रीत और रस्साकशी में टीम सी ( हरमन, भूमिका, इनायत, पल्लवी, खुशी और नेहा) प्रथम स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. पिंकी बजाज और प्रो. सुखदीप कौर ने निभाई।