अंबाला सिटी के पीकेआर जैन कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान मौजूद विजेता छात्राएं व प्राचार्य। प्रवक
अंबाला सिटी। शहीदी दिवस के अवसर पर शहीदों को नमन करने के लिए पीकेआर जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रांगण में कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसका विषय शहीदों को भावपूर्ण नमन रखा। अपने विचारों व भावों को व्यक्त करने के लिए भावी अध्यापकों ने इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। मंच संचालन का कार्यभार बीएड की छात्रा प्रांशी ने संभाला। निर्णायक मंडल की की भूमिका सहायक प्रो. डॉ पूनम साहनी व रेनु चंद्र ने निभाई।