Har Har Mahadev echoes in the temples as soon as the month of Sawan begins
- फोटो : Ambala
अंबाला। सावन माह की रविवार शुरुआत हो गई है। सुबह ही भक्तों का तांता मंदिरों में लगने लगा था। मनवांछित फल की प्राप्ति के लिए भक्त भोले बाबा के चरणों में नतमस्तक होने के लिए लालायित नजर आ रहे थे, वहीं जमना जवाहर मंदिर व हाथीखाना मंदिर सहित अन्य ने भी पहले सोमवार को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
बेशक इस बार नियमों का हवाला देकर कांवड़िए गंगाजल लेने हरिद्वार नहीं जा पाए, लेकिन निजी वाहनों व डाक विभाग की मदद से भक्त गंगाजल मंगवा सकते हैं। बता दें कि 25 जुलाई से सावन आरंभ हो गया है। जिले में 22 अगस्त तक हर-हर महादेव के जयकारे गूंजेंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार सावन माह की शुरुआत 25 जुलाई को श्रवण नक्षत्र आयुष योग से हुई है। 22 अगस्त रक्षाबंधन पर सावन का यह महीना समाप्त होगा। इस बार खास बात यह होगी कि इस बार के सावन की शुरुआत भी रविवार के दिन को हो रही है और सावन का समापन भी इसी दिन हो रहा है। इस बार सावन का महीना 29 दिनों का होगा।