फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कमजोर पौधों को हनुमान चालीसा सुना दिया जीवन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सेवानिवृत होने के बाद राकेश खन्ना ने पर्यावरण से अपना नाता जोड़ लिया। उन्होंने अपने खर्च पर क्षेत्र में 20 पौधे लगाए और मेहनत व देखभाल से उन्हें बड़ा किया।
विज्ञापन

जब कुछ पेड़ों की बढ़त कम हुई तो सुबह चार बजे उठकर उन्होंने अपने मोबाइल से पेड़ों को हनुमान चालीसा सुनाया। ऐसा करने से उनके लगाए पौधे मुरझाए नहीं।
अब वह यही उपाय दूसरे लोगों को बताकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र में और भी पौधे लगाना चाहते हैं, जिसके लिए वे जल्द ही प्रशासन से मिलेंगे। इसके बाद वे खुद ही उनकी देखभाल करेंगे। दरअसल अंबाला सिटी के हरि पैलेस रोड निवासी राकेश खन्ना 2015 में सेवानिवृत हुए थे। तब से अब तक वह अपने क्षेत्र में पापड़ी के 20 पेड़ लगा चुके हैं। इतना ही नहीं सभी पेड़ अब बड़े हो चुके हैं और गर्मियों तक छाया देने लगेंगे। इसके अलावा अन्य पेड़ों की भी संभाल वे ही करते हैं।
10 वर्ष पहले लगाए थे पौधे : राकेश खन्ना ने बताया कि वह एचएमटी प्रशिक्षण केंद्र पंचकूला से सेवानिवृत्त हैं। सेवानिवृत के बाद उन्होंने अपने मोहल्ले में पौधे लगाने का विचार किया। इसके लिए उन्होंने प्रशासन की से मदद लेकर पुराने ट्री गार्ड और पौधे खरीदे। इसके बाद रोजाना बोतलों की मदद से पौधों को पानी दिया। जिससे उनकी जड़ें न गलें। इसी कारण सभी पौधे अच्छी तरह से उगने लगे। अब जब पेड़ बड़े हो गए हैं तो अपने-अपने घर के पास लगे पेड़ की क्षेत्रवासी ही संभाल करते हैं। उनकी देखा देखी में आसपास के क्षेत्र में भी लोगों ने पौधे लगाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें